उत्तराखण्ड

आज दोपहर को नैनी झील में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त……….. यहां का था मृतक युवक………. करता था यह कारोबार…………. पढ़ें खबर…………..

नैनीताल। नैनी झील से बरामद हुवे 35 से 40 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मल्लीताल कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अविनाश मौर्या ने बताया कि मृतक 35 वर्षीय ललित मेहरा पुत्र लक्ष्मण सिंह मेहरा निवासी मेहरागांव, थाना दन्या जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। मृतक नगर में गाइड का काम करता था। बताया गया है कि इधर 7-8 दिन से वह किसी के संपर्क में नहीं था। वह विवाहित था। बताया जा रहा है कि उसका एक बच्चा भी है। वह नगर मेंअकेला ही रहता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर जूम लैंड मल्लीताल के पास कुछ लोगों ने झील में एक शव को तैरते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर नगर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और शव को झील से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन शव झील में अंदर डूब गया। शव को एसडीआरएफ की टीम ने बमुश्किल जेल से बाहर उतारा।
भवाली में रहने वाले उसके कुछ परिजन सूचना मिलने पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सोमवार सुबह उसका पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सोंप दिया जाएगा। पुलिस उसकी मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है कि उसने कोई आत्मघाती कदम उठाया है या उसके नैनी झील में गिरने के पीछे कोई और कारण है।

To Top