उत्तराखण्ड

उत्तराखंड वन विकास निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन की वन निगम द्वारा वर्षों पुरानी मांग पर कार्रवाई न करने के चलते यह लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय…… पढ़ें खबर

लालकुआं। उत्तराखण्ड वन विकास निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन कुमाऊ क्षेत्र की बैठक वन विकास निगम लालकुआं डिपो सं०-01 में सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता धनबहादुर थापा एवं संचालन पूरन सिंह विष्ट, क्षेत्रीय महामंत्री द्वारा की गयी। बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं क्षेत्रीय प्रभागीय पदाधिकारियों द्वारा एक सूत्रीय मांग रखते हुए कहा गया कि उच्च न्यायालय में 16 अगस्त 2008 को पारित आदेश तत्कालीन प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड वन विकास निगम देहरादून द्वारा मानते हुए समस्त लाम बहाल किया जाने का समर्थन करने के बाद उक्त अधिकारी को वन निगम द्वारा हटाकर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की गयी। जबकि वन निगम के समस्त कर्मचारियों को उक्त आदेश के लागू होने की पूरी उम्मीद थी जिसे निगम ने नहीं मानकर कर्मचारी हितों के साथ कुठाराघात किया है, इस दौरान कर्मचारी प्रतिनिधियों ने उक्त प्रकरण को लेकर पुणे बैठक कर आवश्यक निर्णय लेने पर सहमति व्यक्त की गई, बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष (कुण्क्षे०) लाल सिंह नयाल, पान सिंह बिष्ट, जगदीश प्रसाद, पूरन सिंह बिष्ट, दलीप सिंह बिष्ट, यसपाल मेहता, हरीश चन्द्र पाण्डे, रूप सिंह, जीवन सिंह बिष्ट सहित कई कर्मचारियो ने अपने विचार रखे।

To Top