उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के तीर्थाटन को बढ़ावा देने में पत्रकारों का अमूल्य योगदान:- यशपाल आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पत्रकार राजेंद्र पन्त रमाकांत द्वारा लिखी गई पुस्तकों मां भद्रकाली और मां पीतांबरी का अवलोकन करते हुए देवभूमि उत्तराखंड के तीर्थाटन को बढ़ावा देने में उक्त पुस्तकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि साक्षात देवों की तपोस्थली है, देश के कोने कोने से पर्यटकों को यहां तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, जिसके लिए इस तरह की पुस्तकें मील का पत्थर साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की धार्मिक पुस्तकों को प्रोत्साहन दें तभी देवभूमि के यह लेखक अपनी कलम से यहां के देव स्थलों को अधिक प्रचारित कर पाएंगे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने रमाकांत पंत द्वारा लिखी गई 2 दर्जन से अधिक पुस्तकों का उल्लेख करते हुए उन्हें अग्रिम पुस्तक की शुभकामनाएं भी दी।
विदित रहे कि यह नेतागण नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट आफ इंडिया के लालकुआं कार्यालय का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे, इस अवसर पर उत्तराखंड अनुसुचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी.गौरखा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता हरेंद्र सिंह बोरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, पूर्व चैयरमेन मैकूलाल,जिला पंचायत सदस्य कमलेश चदौला, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, भाजपा नेता सर्वदमन चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी शान्तनु पाराशर, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष मीना रावत, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, प्रमोद बमेटा, प्रेस क्लब अध्यक्ष बी.सी.भट्ट, उमेश राणा, अजय उप्रेती, मुन्ना अंसारी, जीवन कबडवाल, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला उपाध्यक्ष, दीवान सिंह बिष्ट, लालकुआं नगर इकाई अध्यक्ष अजय अनेजा, महामंत्री सचिन गुप्ता, सचिव मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष गुड्डू भारती, जफर अंसारी, जगदीश गोस्वामी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार, समाजिक कार्यकर्ता उमेदराम, सहित कई लोग मौजूद रहे ‌

To Top