उत्तराखण्ड

दरोगा भर्ती की जांच की आंच पहुंची पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में……. भारी घोटाले की आशंका…..… पढ़ें विस्तृत खबर

उत्तराखंड दरोगा भर्ती की जांच विजिलेंस ने शुरू कर दी है। ऐसे में अब जांच की आंच ऊधम सिंह नगर तक पहुंच गई है, हल्द्वानी की विजिलेंस टीम मामले की जांच के लिए सोमवार को पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पहुंची, जहां टीम ने यहां कुलपति से मुलाकात कर भर्ती से संबंधित जानकारियां जुटाई। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच में विजिलेंस का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विजिलेंस टीम के पहुंचने से विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि जांच में कई लोगों की गर्दन फंस सकती है विश्वविद्यालय ने वर्ष, 2015 में दरोगा भर्ती की परीक्षा कराई थी।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बनने के बाद राज्य का कोई आयोग नहीं था ऐसे में कई विभागों में भर्ती की कुछ परीक्षाएं गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि की सलेक्शन समिति ने ही कराई थी इनमें उत्तराखंड दरोगा भर्ती भी शामिल है।
गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार भर्ती घोटाले उजागर हो रहे हैं उन्हीं भर्ती घोटालों में 2015 में हुए दरोगा भर्ती घोटाला भी शामिल है, ऐसे में अब मुख्यमंत्री धामी ने दरोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस को सौंपी है, वही विजिलेंस ने अब दरोगा भर्ती घोटाले की तह तक जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंतनगर विश्वविद्यालय में विजिलेंस की टीम के पहुंचते ही अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। वही विश्वविद्यालय ने जांच में पूरा सहयोग देने का विजिलेंस को आश्वासन दिया है।

To Top