उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान हुआ शुरू…… पहले दिन बने……. इतने सदस्य…….. इन्होंने किया शुभारंभ

लालकुआं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद आज मंगलवार की प्रातः से विधिवत सदस्यता अभियान शुरू हो गया। चुने गए सदस्यता प्रभारियों ने वार्ड नंबर 6 से विधिवत सदस्यता बनाने का कार्य शुरू किया। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया। व्यापार मंडल का पहला सदस्य पांडे भोजनालय के स्वामी नंदा बल्लभ पांडे को बनाया गया। इस मौके पर सदस्यता प्रभारी पूरन सिंह रजवार, जीवन कबड़वाल, सुंदर खुराना, संजीव शर्मा, राजकुमार सेतिया, गोपी गर्ग, इस्तकार अंसारी, दीवान सिंह बिष्ट, बॉबी संभल, संजय जोशी और भुवन पांडे सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे। पहले दिन लगभग 200 सदस्य बनाए गए हैं।

To Top