Uncategorized

देवी मंदिर दर्शन को जा रहे उत्तराखंड के यह विधायक और 60 श्रद्धालु रोपवे में आई आई तकनीकी खराबी के चलते बीच हवा में फंसे, अफरा तफरी मची…… जाने फिर क्या हुआ…..

रोपवे द्वारा देवी मंदिर दर्शन को जाने के दौरान टिहरी जिले के सुरकंडा देवी मंदिर के बीच हवा में 50 से 60 श्रद्धालुओं के अटक जाने के चलते आज टिहरी जिले में हड़कंप मच गया। सुरकंडा देवी कोई जा रही ट्रॉली बीच हवा में फंस गई थी, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई श्रद्धालु काफी देर तक फंसे रहे, बताया जा रहा है कि विधायक किशोर उपाध्याय के साथ लगभग 50 से 60 पर्यटक भी ट्रॉली में फंसे हुए थे, जिन्हे बाद में सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यक्रम........... की गई दीर्घायु जीवन की कामना.............. देखे आकर्षक वीडियो...............


सुरकन्डा देवी रोपवे में टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय सहित लगभग 50 से 60 यात्री करीब आधे घंटे तक हवा में लटके रहे,टेक्निकल फॉल्ट आने के चलते रोपवे में यात्री फंसे हुए थे, ट्राली हवा में लटकने के कुछ देर बाद मौके पर तैनात इंजीनियरों ने टैक्नीकल फॉल्ट को दुरुस्त कर रोपवे चालू किया,जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि रोपवे में तकनीकी खराबी आने की वजह से वे और उनके साथ तकरीबन 50 से 60 लोग हवा में ही फंस गए थे, उन्होंने कहा इसको लेकर अधिकारियों से बात की जाएगी साथ ही रोपवे से संचालित करने वाली कंपनी से भी वार्ता की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है।
विदित रहे कि टिहरी विधानसभा सीट से विधायक किशोर उपाध्याय भी आज सुरकंडा देवी माता के दर्शन करने गए थे, इसी दौरान रोपवे में कुछ तकनीकी खराबी आने की वजह से विधायक,और श्रद्धालु ट्रॉली में फंस गए थे।

To Top