उत्तराखण्ड

नजदीकी रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ खिलाकर धोखे से महिला का बना लिया अश्लील वीडियो…… अब कर रहा है यह हरकत….. पुलिस ने की यह कार्रवाई….

हल्द्वानी। मदद का मरहम लगाकर नजदीकी रिश्तेदार ने काठगोदाम थानाक्षेत्र निवासी महिला के साथ न केवल अभद्रता कर दी बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बना डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तहरीर में महिला ने बताया कि उनका रिश्तेदार अल्मोड़ा निवासी सागर बिष्ट (भानू) उसके घर आता था। आरोपी ने जबरन गिफ्ट व पैसा देकर उसके साथ नजदीकी बना ली। बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि सागर बिष्ट एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर पीड़िता पर तेजाब डालने एवं अश्लील वीडियो एवं फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। महिला के पति की पूर्व में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तहरीर में सागर पर पति की हत्या कराने का शक भी जताया है। महिला ने जानमाल का खतरा बताते हुए काठगोदाम पुलिस को शिकायत दी है। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

To Top