राष्ट्रीय

दिल्ली का नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं यह मंत्रिमंडल ले रहा शपथ…………….. पहले मंत्रिमंडल में उत्तराखंड मूल के विधायकों को इस कारण नहीं मिल पाया स्थान…………….

नई दिल्ली। आखिरकार दिल्ली विधानसभा का नया मंत्रिमंडल आज गठित हो रहा है, जिसका शपथ ग्रहण समारोह कुछ ही पलों बाद शुरू होने वाला है, दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा से आशीष सूद विधायक बने हैं। रेखा गुप्ता के कैबिनेट में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज मंत्री होंगे।
आशीष सूद जनकपुरी से भाजपा के विधायक हैं। वहीं दिल्ली के अंदर पंजाबी वर्ग का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अन्य चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभा चुके हैं। वह जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी भी हैं। ऐसे कहा जाता है कि आशीष सूद एक साफ-सुथरी छवि के नेता हैं। इसके अलावा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के करीबी भी हैं। आशीष ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र चुनाव से की थी। तब उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ज्वाइन किया था। इसके अलावा संघ के भी करीबी हैं।
इधर दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि वह आम आदमी पार्टी के लिए सबसे अधिक सर दर्द बने शीश महल में मुख्यमंत्री बनने के बाद नहीं रहेगी। फिलहाल उत्तराखंड मूल के विधायक मोहन बिष्ट और रविंद्र सिंह नेगी को पहले मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल पाया है। जबकि संभावना व्यक्त की जा रही थी कि दोनों विधायकों में से किसी एक को मंत्रिमंडल में ठीक-ठाक स्थान मिलेगा, क्योंकि दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों की संख्या अत्यधिक है। और उत्तराखंड के अधिकांश दिग्गज भाजपा नेताओं ने उनके पक्ष में जमकर प्रचार किया था, तथा दोनों नवनिर्वाचित विधायको की भारी अंतर से जीत सुनिश्चित हुई है।
रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली कैबिनेट के 6 मंत्री भी लेंगे शपथ,
प्रवेश वर्मा
आशीष सूद
मनजिंदर सिंह सिरसा
रवींद्र सिंह (इंद्र राज)
कपिल मिश्रा
पंकज कुमार सिंह

To Top