उत्तराखण्ड

पूजा को मंदिर जा रही बोलेरो कार खाई में गिरी 10 लोगों की दर्दनाक मौत………… पिथौरागढ़ जनपद में शोक की लहर………… पढ़ें मृतकों की सूची…………. देखें वीडियो……….

पिथौरागढ़। जनपद के नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि होकरा में एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए SDRF की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र व पोस्ट कपकोट से ASI महिपाल सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो वाहन( UK 02 TA 10845) खाई में गिर गया है। इस वाहन में 10 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार में धोखा खाए इंजीनियर की लालकुआं की पॉस कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,


SDRF की दो रेस्क्यू टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से अब तक 07 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है। 03 अन्य शवों को खाई से ऊपर लाने का कार्य गतिमान है।
मृतकों के विवरण :-

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में क्रिकेटर हरभजन, इरफान पठान और प्रवीण के नाम से लाखों वसूलने वाला सरगना गिरफ्तार... पढ़ें इस इस तरह रची गई साजिश... देखें वीडियो.

1) किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
2) धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह , उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
3) कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
4) निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
5) उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
6) शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
7) महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट
8) सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर
9) खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर
10) दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष , भनार, बागेश्वर

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी चेंज को लेकर सांसद अजय भट्ट ने की यह चिंता… देखें वीडियो…


Ad Ad Ad
To Top