उत्तराखण्ड

जनता को लुभाने आज आएंगे भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और 6 को यहां आकर कई भाजपाइयों को कांग्रेस में शामिल करेंगे उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन हरीश रावत

विधानसभा चुनाव को लेकर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव से पहले लालकुआं विधानसभा में आज बीजेपी विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ कर रही है। जो कि पूर्वांचल के सबसे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र 25 एकड़ में विजय सकल्प यात्रा के दौरान दिल्ली प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भोजपुरी गायक मनोज तिवारी यहां जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा पश्चिमी बंगाल की सांसद श्रीमती लॉकेट चटर्जी बंगाली समुदाय को प्रभावित करेंगी।
इस रैली जनसभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री माननीय अजय भट्ट भी क्षेत्रवासियों से रूबरू होंगे।
इधर अब कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। आगामी छह जनवरी को उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन और राज्य में कांग्रेस के स्टार प्रचारक हरीश रावत बेरीपड़ाव में भारी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा समर्थित ग्राम प्रधान पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। उक्त कार्यक्रम में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए निवर्तमान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य भी मौजूद रहेंगे। कुल मिलाकर आगामी विधानसभा चुनाव अत्यंत ही रोमांचक होने वाला है।

To Top