उत्तराखण्ड

पुलिस ने कच्ची शराब के कारखाने को नष्ट कर हजारों लीटर लहन नष्ट कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की…… दो तस्कर भी गिरफ्तार, देखें शराब के कारखाने का वीडियो

गर्मी के मौसम में नशा तस्करों पर आग बनकर बरसी नैनीताल पुलिस, घने जंगलों में शराब की भट्टी तोड़कर हजारों लीटर लाहन किया नष्ट, मौके से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार।

एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अपराधियों को निशाना साधते हुए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 04/05 /2022 को श्री हरेंद्र सिंह नेगी थानाध्यक्ष चोरगलिया द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ हँसपुरखत्ता चौकी से लगभग 6 किलोमीटर दूरी पर भैंसिया नाला जंगल क्षेत्र मैं दबिश देकर एक चलती हुई भट्टी को नष्ट किया गया। मौके पर अभियुक्त 1- मुंशा सिंह पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम हरैया थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर उम्र- 40 वर्ष 2- जंगीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह नि0 भुदजाला थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर उम्र- 61 वर्ष को जलती हुई अवैध भट्टी में कच्ची शराब का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 60 ली0 अवैध कच्ची शराब, भट्टी उपकरण बरामद किए गए तथा लगभग 2000 ली0 लाहन को नष्ट किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना चोरगलिया में FIR No- 40/2022 धारा 60(D),(E) आबकारी अधिनियम बनाम मुंशा सिंह आदि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के इस वरिष्ठ भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी का नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के इस क्षेत्र में मनाया जन्मदिन……………… देखें वीडियो……………….

पुलिस टीम
1.श्री हरेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया।

  1. उ०नि०जगवीर सिंह।
    3.का0 भारत भूषण।
    4.का0 वीरेंद्र सिंह।
    5.का0 बसंत भट्ट।
    6.का0 नरेंद्र सिंह राणा।

मीडिया सैल हल्द्वानी,
जनपद नैनीताल।

To Top