राष्ट्रीय

दिल्ली में हुए दोहरे हत्याकांड की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी……. हल्द्वानी से गिरफ्तार हुए निखिल ने बताई हत्याकांड की मुख्य वजह…….

हल्द्वानी। दिल्ली में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को हल्द्वानी से पुलिस ने दबोचा, पता चला कि वह नेपाल भागने की फिराक में था,
हत्याकांड की वजह को लेकर आरोपी ने पुलिस को बयान दिया कि सहेली के पति दुर्गेश से नजदीकी बढ़ाने का सोनम पर था शक, इसीलिए उसने सोनम को उससे दूर रहने की दी थी हिदायत, निखिल ने पहले सोनम से झगड़ा करने के बाद गुस्से में सर्जिकल ब्लेड से वारकर उसकी हत्या कर दी। दुर्गेश से बदला लेने के लिए छह माह की मासूम का भी गला रेत दिया।
दिल्ली में हुए युवती और मासूम बच्ची हत्याकांड मामले में सहमति से संबंध में रह रही युवती का गर्भपात कराना और चरित्र पर शक दोहरे हत्याकांड की वजह बना। मजनू का टीला इलाके में मंगलवार दोपहर सोनम उर्फ सोनल आर्य (22) और छह माह की मासूम यशिका की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सोनम के लिवइन पार्टनर निखिल को उत्तराखंड के हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सोनम उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इस बीच सोनम गर्भवती हो गई। उसने गर्भपात कराने से मना किया और शादी की बात की, लेकिन सोनम तैयार नहीं हुई। इस बीच सोनम ने अपनी सहेली लक्ष्मी के पति दुर्गेश की मदद से गर्भपात करवा दिया। उसे लगने लगा कि सोनम अब दुर्गेश से नजदीकियां भी बढ़ा रही है। कई बार उसने दोनों को चैट करते पकड़ा था। उसने सोनम को दुर्गेश से दूर रहने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं मान रही थी। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि सोनम ने निखिल को छोड़ दिया और वह लक्ष्मी और दुर्गेश के घर आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  संजय वन के पास सड़क के किनारे मिले शव की हुई शिनाख्त……. यहां का था मृतक…….. पुलिस ने किया जल्द हत्याकांड के खुलासे का दावा…….

दुर्गेश से बदला लेने के लिए मासूम की ली जान

आरोपी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह दुर्गेश के घर सोनम से बातचीत करने पहुंचा था। सोनम से वहां रहने के लिए मना कर रहा था। सोनम के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उसने सोनम की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में उसने दुर्गेश से बदला लेने के लिए उसकी छह माह की बच्ची को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को सोनम और मासूम यशिका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि सबसे पहले वजीराबाद में रहने वाले आरोपी निखिल के पिता और भाई से पूछताछ की गई।
नेपाल भागने के लिए मांग रहा था दोस्तों से पैसे

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में तीन बच्चों का पिता कर रहा था दूसरी शादी तभी अचानक पहुंच गई पहली पत्नी और फिर……..

हल्द्वानी पहुंचने पर पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी अपने दोस्तों से रुपये मांग रहा है। वह नेपाल भागने की फिराक में है। एक दोस्त ने जानकारी दी कि आरोपी टंकपुर के पास बनबसा बॉर्डर से निकलेेगा। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता कर पुलिस ने हल्द्वानी से आरोपी को दबोच लिया।
वर्ष 2023 में दोनों की हल्द्वानी में हुई थी मुलाकात

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लालकुआं तक बनाई जा रही जमरानी नहर के निर्माण कार्य के दौरान बिजली विभाग के चार विशालकाय पोल गिरे…… कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप्प…….रेस्क्यू कार्य शुरू……. देखें वीडियो…..

निखिल मूलरूप से अल्मोड़ा का रहने वाला है जबकि सोनम नैनीताल की रहने वाली है। वर्ष 2023 में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक सााथ हल्द्वानी में रहने लगे। सोनम गर्भवती हुई और बिना शादी के उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
सामाज के डर से दोनों बच्चे को अपनाना नहीं चाहते थे। दोनों ने सहमति से दो लाख रुपये में किसी परिवार को अपना बच्चा बेच दिया। इसके बाद दोनों दिल्ली के वजीराबाद आ गए। कुछ समय यहां लिवइन में रहने के बाद यह मजनू का टीला शिफ्ट हो गए। निखिल ने रेस्तरां में काम करना शुरू कर दिया। निखिल के माता-पिता के बीच तलाक हो चुका था। निखिल की मां ने अल्मोड़ा में दूसरी शादी कर ली थी। पिता दिल्ली के वजीराबाद आ गया और ड्राइफ्रूट काम का कर रहा है।

To Top