उत्तराखण्ड

नैनीताल जनपद के इस थाने की पुलिस ने 58 नशे के इंजैक्शन के साथ एक नशे की सौदागर महिला को भारी मशक्कत के बाद दबोचा…… पढ़ें कहां का है मामला

आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा 43 इंजैक्शन Avil Pheniramine व 15 इंजैक्शन Buprenorphine कुल 58 नशे के इंजैक्शन तस्करी करते हुये 01 महिला अभियुक्ता* को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही –
दिनांक 06.02.2022 को वादी उ0नि0 सुनीता कुवर मय हमराही कर्मगणो कानि0 दिलशाद अहमद, कानि0 अमनदीप सिह, कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं चैकिंग के दौरान एक महिला अभियुक्ता सपना पत्नी स्व0 रामकिशोर नि0 जवाहर नगर वार्ड नं0 14 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र-30 वर्ष को अवैध नशे के इन्जैक्शन की तस्करी करते हुये जवाहर नगर झोपड़ पट्टी में नाले के पास बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया है तथा कब्जे से 43 इंजैक्शन Avil Pheniramine व 15 इंजैक्शन Buprenorphine कुल 58 अवैध नशे के इंजैक्शन बरामद किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-43/22 धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं। महिला अभियुक्ता को समय से मा0न्याया0 पेश किया जायेगा।
घटनास्थल-
महिला अभियुक्ता को जवाहर नगर झोपड़ पट्टी में नाले के पास बनभूलपुरा जनपद नैनीताल के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता का विवरण:- अभियुक्ता सपना पत्नी स्व0 रामकिशोर नि0 जवाहर नगर वार्ड नं0 14 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र-30 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
महिला अभियुक्ता के कब्जे से 43 इंजैक्शन Avil Pheniramine व 15 इंजैक्शन Buprenorphine कुल 58 अवैध नशे के इंजैक्शन बरामद।
आपराधिक इतिहास- अभियुक्ता सपना का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में खुला उप निबंधक कार्यालय.......... महीने में इतने दिन होगी रजिस्ट्री............

पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी
2- उ0नि0 सुनीता कुवर
3- कानि0 दिलशाद अहमद

To Top