राष्ट्रीय

उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर प्रकिया हुई तेज….. इन्हें बनाया चुनाव अधिकारी…… चर्चा का बाजार हुआ गर्म……

नई दिल्ली। भाजपा केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ के लक्ष्मण द्वारा भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। यह जानकारी भाजपा द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उत्तराखंड के लोग इसे आगामी विधानसभा चुनाव को जोड़कर देख रहे हैं, अब प्रदेशवासियों को इस बात का इंतजार है कि प्रदेश अध्यक्ष कुमाऊं मंडल से बनाया जाएगा या गढ़वाल मंडल से, इसके भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त हो जाने के बाद अब इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व किसे मिलता है, उसी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 2027 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा।

To Top