राष्ट्रीय

रेलवे ने काठगोदाम, लालकुआं, एवं देहरादून से चलने वाली कई रेलगाड़ियां अपरिहार्य कारणों के चलते विभिन्न तिथियों को निरस्त की……

लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से विभिन्न रेल गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए मंडल रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 से 21 मई, 2022 तक चलने वाली 05331/05332 काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के हरिद्वार-देहरादून खण्ड पर हरिद्वार-मोतीचूर स्टेशनों के मध्य पुल सं-28 पर गर्डर कार्य हेतु ब्लाॅक दिये जाने के कारण काठगोदाम से 20 मई, 2022 को चलने वाली12092काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। तथा देहरादून से 20 मई, 2022 को चलने वाली 12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। साथ ही काठगोदाम से 17 मई, 2022 को चलने वाली 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

To Top