उत्तराखण्ड

सौतेले पिता ने किया रिश्तो को कलंकित:- पुत्री को ही बना डाला हवस का शिकार…………….

देवभूमि उत्तराखंड में कलयुगी पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए सौतेली पुत्री के साथ दुष्कर्म करके रिश्तो को कलंकित करने का कार्य किया है। घटना के बाद थाना गंगोलीहाट पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस के मुताबिक आठ जून को गंगोलीहाट निवासी एक नाबालिग किशोरी द्वारा थाना गंगोलीहाट में तहरीर कि जब वह 12, 13 साल की थी, उसके सौतेले पिता ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे । आजकल भी शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए जबरदस्ती करते हैं। उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में अभि,युक्त के विरुद्ध धारा- 354/376 आई0पी0सी0 व 5/6/9/10 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, जिस पर उपनिरीक्षक हरीश सिंह व अन्य कमचारियों द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर पता करते हुए नौ जून को अभियुक्त को पी0डब्लू0डी0 गैस्ट हाउस गंगोलीहाट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी पनार हरीश सिंह, अपर उप निरीक्षक पुष्कर सिंह एवं कांस्टेबल सुंदर सिंह शामिल थे

To Top