उत्तराखण्ड

रिश्तो को किया कलंकित:- पिता ने की बेटी से छेड़छाड़, पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज

महिला ने अपने ही पति पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। मंडी चौकी में दी गई तहरीर पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
मंडी चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
आरोप है कि पति अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता रहता है। इतना ही नहीं वह उसके साथ अश्लील हरकतें भी करता है। मुंह बंद रखने के लिए वह पुत्री को डराता-धमकाता रहता है। इसकी शिकायत उसकी पुत्री ने उससे की। इस पर उसने अपने पति से बात की तो वह उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच जल्द इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

To Top