उत्तराखण्ड

जीजीआईसी की छात्राओं ने नशे को लेकर पुलिस अधिकारियों से पूछे यह सवाल………..

स्कूली छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 4 मार्च 2022 को श्री महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत संचालित जी.जी.आई.सी. स्कूल सूफी में जाकर स्कूली छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। अपने वक्तव्य में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर द्वारा बताया गया कि नशा दिन प्रतिदिन हमारी युवा पीढ़ी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से खोखला करता जा रहा है अतः नशे से बचने का प्रथम उपाय हमारी जागरूकता ही है। उनके द्वारा कहा गया कि यदि आपके आस पड़ोस या समाज में कोई भी व्यक्ति नशा (चरस, गांजा, अफीम, स्मैक, कच्ची शराब) इत्यादि को बेचने का काम करता है तो उसकी सूचना जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा नशे की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु जारी नंबरो 75190 51905 एवं 97192 91929 मैं निसंकोच शिकायत कर सकते हैं। उपरोक्त नंबरों पर सूचना देने वाले कॉलर का नाम पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। इसके अतिरिक्त महिला उपनिरीक्षक द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों एवं महिला संबंधी अपराधों की शिकायत हेतु गौरा शक्ति एप एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही हेतु ट्रैफिक आई एप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने नशे को लेकर विभिन्न जानकारियां पुलिस अधिकारियों से साझा की।

                   *मीडिया सेल*
                *जनपद नैनीताल*।
To Top