राष्ट्रीय

पानीपुरी की आइसक्रीम और सेब के पकोड़े बने चर्चा का विषय, वीडियो वायरल……

कभी पानीपुरी आइसक्रीम के बारे में सुना था? दरअसल, खान-पान की दुनिया में ऐसा बहुत कुछ है जिससे हम अनजान हैं! क्योंकि हाल ही जब बेंगलुरु की एक फूड ब्लॉगर ने ‘पानी पुरी आइसक्रीम’ (pani puri ice cream) को खाकर उसके स्वाद के बारे में बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ने सेब के पकौड़े (apple pakoda) तलकर लोगों को हैरान कर दिया है। स्ट्रीट फूड और स्नैक्स के साथ इतने एक्सपेरिमेंट्स हो रहे हैं कि सोशल मीडिया की पब्लिक भी दंग रह जाती है। हाल ही, नागपुर में एक स्ट्रीट वेंडर ने ‘ब्लैक इडली’ (black detox idli) बनाकर लोगों को चौंका दिया था। अब पानी पुरी आइसक्रीम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएल सीजन 2025 का किताब आरसीबी के नाम……. विराट कोहली हुए भावुक……

वीडियो की शुरुआत में महिला पूछती है कि आपने कभी पानी पुरी आइसक्रीम के बारे में सुना है? इसके बाद वो फूड पैकेट खोलकर पानी पुरी दिखाते हुए कहती है- क्या आप देख सकते हैं कि आइसक्रीम के अंदर पानी पुरी की पुरी है। इसके बाद वो खाकर उसके स्वाद के बारे में बताती है। महिला के अनुसार, इस पानी पुरी का स्वाद खट्टा इमली की आइसक्रीम जैसा है। अंत में वो कहती है कि पुरी के बिना यह ज्यादा सही है। बता दें, यह पानी पुरी आइसक्रीम बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएल सीजन 2025 का किताब आरसीबी के नाम……. विराट कोहली हुए भावुक……

यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज whathowtry ने शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक बंदा छोटे साइज का सेब बेसन के बैटर डालकर उसे अच्छे डीप फ्राई कर देता है। सेब को पकौड़े की तरह तलने के बाद वह उसे बाहर निकालता है, और दो भागों में काटर कैमरे की तरफ दिखता है। सही में, अब इसे सेब का पकौड़ा ही तो कहेंगे ना?

To Top