राष्ट्रीय

देश भर से आई 31 सुंदरियों से टक्कर लेकर इस सुंदरी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब……

देश भर के 31 प्रदेशों से आई सुंदरियों को टक्कर देते हुए
मिस इंडिया 2022 का खिताब कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया है। सिनी ने देशभर से आई 31 सुंदरियों को टक्कर देते हुए मिस इंडिया का ताज अपने सिर पर पहना। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें सिनी शेट्टी ने अपने कॉन्फिडेंस और जवाब से जजेज का दिल जीत लिया। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सैकेंड रनर-अप रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं से आनंद विहार जा रही एक्सप्रेस रेलगाड़ी के एसी कोच में घुसे बंदूकधारी बदमाश ने मचाई दहशत.................. कई यात्रियों से लूटपाट................. कुछ साहसी यात्रियों और टीटी ने दिखाया यह करनामा...........

मिस इंडिया 2022 के जज पैनल में नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना और रियोग्राफर श्यामक डावर थे। इस फंक्शन को मनीष पॉल ने होस्ट किया, जिसमें राजकुमार राव और कीर्ति सेनॉन ने भी गेस्ट एपियरेंस दी।

To Top