उत्तराखण्ड

गौला नदी में अब 30 जून तक खनकेगें फावड़े और बेलचे:- केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने दी अनुमति………… पढ़ें आदेश………….

लालकुआं। गौला नदी मे खनन कार्य की अनुमति 31 मई के स्थान पर भारत सरकार द्वारा अब 30 जून, 2023 तक बढा दी गई हैं।
भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नैनीताल जिले के लालकुआं और हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत गौला नदी में गौण खनिजों के एकत्रीकरण के लिए अनुमति को 30 जून तक विस्तारित किया गया है।।
इस महत्वपूर्ण अनुमति से राज्य की आय मे रु0 50 करोड तक का मुनाफा होगा। लोगो को रोज़गार मिलने के साथ ही भवन निर्माण हेतु निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी।
केन्द्र सरकार द्वारा गौला नदी में गौण खनिजों के जून माह में एकत्रीकरण की अनुमति प्रदान की गई है। इस सम्बंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था।

To Top