उत्तराखण्ड

भारतीय सेना में उत्तराखंड के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भर्ती कराने को लेकर सीएम धामी से मिले भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने कहीं यह महत्वपूर्ण बात……………..

देहरादून। भारतीय नौसेना में उत्तराखंड के युवाओं को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने एडमिरल संदीप नैथानी से कहा कि भारतीय नौसेना में उत्तराखंड के युवाओं को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए कोशिश की जानी चाहिए। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि उत्तराखंड के युवाओं की सबसे पहली पसंद भारतीय सेना है, यहां का युवा सबसे पहले सेना के लिए तैयारी करता है। यहां तक कि अब उत्तराखंड की बेटियां भी सेना के अंग बनने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार को यहां के युवाओं को सेना में शामिल कराने की दिशा में उचित माहौल तैयार करने के लिए सामग्र कार्य करने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं की इस यूनियन के पदाधिकारियो ने मिल के इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर डीएम नैनीताल से की भेंट…………….. जिलाधिकारी ने मामले में इन्हें दिए दिशा निर्देश……………….


उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने 01 जून 2021 को भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मैटेरियल का पदभार ग्रहण किया था।
इससे पहले वह युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक के पद पर सेवा दे रहे थे। एक फ्लैग ऑफिसर के रूप में एडमिरल नैथानी ने नौसेना मुख्यालय में मैटेरियल (आधुनिकीकरण) के सहायक प्रमुख के रूप में भी कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरामिलिट्री कमांडो से मारपीट के बाद महिलाओं ने लालकुआं कोतवाली पहुंच कर डाली यह मांग............... पुलिस कर रही यह कार्रवाई...............


वह नौसेना के प्रमुख विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस वलसुरा की भी कमान संभाल चुके हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला पुणे से स्नातक वाइस एडमिरल संदीप नैथानी 01 जनवरी 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशन हुए थे।
वह नौसेना के सबसे वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के रूप में जहाजों, पनडुब्बियों के लिए सभी प्रकार के उपकरणों और हथियार प्रणालियों के चयन, प्रेरण और रखरखाव से संबंधित सभी पहलुओं के प्रभारी रहे हैं। वाइस एडमिरल नैथानी साढ़े तीन दशकों के अपने शानदार नौसैनिक करियर के दौरान वह विभिन्न चुनौतीपूर्ण पदों पर रहे हैं।
उन्होंने विमान वाहक पोत ’विराट’ पर विभिन्न क्षमताओं के साथ सेवा दी है। वह मुंबई और विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में, नौसेना मुख्यालय के स्टाफ, कार्मिक और मैटेरियल शाखाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
वाइस एडमिरल संदीप नैथानी पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक के नैथाणा गांव के मूल निवासी हैं।

To Top