उत्तराखण्ड

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे कर किया बलात्कार,, वसूल रहा रंगदारी, ग्राम प्रधान भी कर रहा टॉर्चर……. अब हो रही है यह कार्रवाई….. पढ़ें विस्तृत खबर

देवभूमि उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र के कमलुवागांजा के एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला की बाथरूम में नहाते हुए फोटोे बनाकर एक युवक ने उसे ब्लैकमेल करने के बाद बार-बार बलात्कार करने को धमकाने का पीड़िता महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है।
आरोप है कि फोटोज के बल पर उसने महिला से न सिर्फ लगभग दो लाख रूपये ठगे बल्कि उसे होटल में बुलाकर उसके साथ बलात्कार भी किया। जब वह महिला से और रूपयो की मांग करते हुए दोबारा होटल में बुलाने लगा तो महिला के सब्र का बांध टूट गया और वह पुलिस की शरण में जा पहुंची। महिला की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पति के साथ मजदूरी का काम करने वाला यूपी के रामपुर के स्वार निवासी राहुल सिंह एक दिन उसके घर पर आ पहुंचा। उस वक्त महिला बाथरूम में स्नान कर रही थी। आरोप है कि राहुल सिंह ने उसकी नहाते समय अश्लील फोटो खींच ली और इन्ही चित्रों के बल पर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घूमने आए पति व प्रेमिका के खिलाफ पत्नी ने कराया मुकदमा…

उसने महिला से तीन बार में अलग-अलग दो लाख रूपये वसूले। इसके बाद चौथी बार 11 मार्च 2022 उसने महिला को फोटो वापस देने का बहाना करके हल्द्वानी कालूसाई मंदिर के पास एक होटल में बुलाया और होटल के कमरे के दरवाजे बंद करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।
जब महिला ने मना कर दिया तो राहुल ने उसके साथ मारपीट की। अंततः फोटो वायरल करने, मारपीट और उसने महिला की बेटी के साथ भी ऐसा ही करने की धमकी देते हुए उससे बलात्कार किया। इस बीच महिला ने राहुल की शिकायत पुलिस से करने का निर्णय लिया तो राहुल का सहयोग कर रहे एक ग्राम प्रधान का फोन उसे आया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल के आरटीओ कार्यालय में की गई छापेमारी से मचा हड़कंप… नेम प्लेट और आई कार्ड के लिए सख्त निर्देश…

आरोप है कि प्रधान ने भी उसे धमकी दी कि यदि वह मामले को पुलिस में लेकर गई तो उसके फोटोज वायरल कर देगा और उसे समाज में जीने लायक नहीं छोड़ेगा। अब दोबारा से राहुल फेसबुक पर उसकी फेक आईडी बनाकर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 30 हजार रूपये की मांग कर रहा है और पैसा न देने पर मेरे ससुराल में जाकर गन्दी-गन्दी फोटो दिखाने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ और हल्द्वानी में इन तारीखों को विद्युत बिलों एवं समस्याओं को लेकर लगेंगे विशेष शिविर… उठाएं लाभ,

महिला का आरोप है कि राहुल द्वारा अन्य कई लडकियों के साथ दुष्कर्म किया है व उनका फोटाे विडियो बनाकर उनसे पैसे की मांग करता रहता है। वे डर के मारे किसी से नहीं कह पाती हैं । महिला की शिकायत पर मुखानी पुलिस ने राहुल सिंह के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, रेप, धमकी देने आदि कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad
To Top