उत्तराखण्ड

भीमताल झील में जिस महिला की लाश मिली वह यहां की निवासी निकली……… परिजनों की यह बात सुनकर हर कोई हैरान……

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड में अपराध करने से कुछ लोग नहीं चूक रहे हैं, यहां भीमताल झील में सात जून की प्रातः तैरता हुआ बरामद हुआ महिला का शव उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की पुष्पा तिवारी (27) पत्नी ऋषि तिवारी का निकला। परिजनों ने मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचकर मृतका की शिनाख्त की। घर से लापता महिला भीमताल में एक युवक के साथ होटल में रुकी थी। परिजनों का आरोप है कि उसी युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
हल्द्वानी पहुंचे ऋषि तिवारी ने बताया कि उसकी पत्नी की ससुराल और मायके के बीच ज्यादा दूरी नहीं है। पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। बीती 29 मई को वह मायके से ससुराल जाने के लिए निकली लेकिन घर नहीं पहुंची। इस पर उरई थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
बीते सोमवार को उन्हें स्थानीय पुलिस से जानकारी मिली कि एक महिला का शव
भीमताल झील में मिला है। इस पर वह यहां पहुंचे और शव की शिनाख्त पत्नी के रूप में की। उन्होंने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। भवाली सीओ प्रमोद साह ने बताया कि जालौन यूपी की पुलिस यहां आई थी। घटना से संबंधी साक्ष्य यूपी पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
पुलिस को महिला के हाथ पर मेहंदी से लिखे युवक और पति नाम के आधार पर सफलता मिली। युवक का नाम अभिषेक और पति का नाम ऋषि लिखा था। घटना के बाद आसपास के होटलों में चेकिंग कर उक्त नाम का मिलान किया गया तो भीमताल के एक होटल में अभिषेक संग महिला के रुकने की पुष्टि हुई। इस पर महिला के फोन नंबर से हुई कॉल के आधार पर उक्त युवक की पहचान हो पाई। सूत्रों के अनुसार, आरोपी पूरी प्लानिंग से यहां आया था। वह महिला को लेकर 29 मई को निकला और उसने दो दिन पहले यानी 27 मई को नया सिम खरीदा था। बताया जा रहा है कि उसने देर रात एक बजे से लेकर ढाई बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इसका खुलासा हुआ है। बताया गया कि युवक महिला के घर के पास का ही रहने वाला है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

To Top