उत्तराखण्ड

महिलाओं ने रोका उत्तराखंड के इस कैबिनेट मंत्री का काफिला…………. की विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी…………..

उत्तराखंड में वर्तमान में चल रहे घटनाक्रम के तहत जगह-जगह सरकार को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है, इसी क्रम में उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा की महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का काफ़िला रोका। इस दौरान महिलाओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं का कहना है कि जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन विधायक या स्थानीय प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

To Top