उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री को भारी मतों से पराजित करने वाले इस युवा नेता को उत्तराखंड कैबिनेट में स्थान देने की जोरदार उठने लगी मांग, पढ़ें एक्सक्लूसिव स्टोरी

32 दिन पूर्व भाजपा ज्वाइन करने वाले डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री के दावेदार दिग्गज कांग्रेसी हरीश रावत को हराया चुनाव
-कैबिनेट मंत्री की दावेदारी मजबूत

लालकुआं। मुख्यमंत्री के संभावित दावेदार हरीश रावत के चुनाव लड़ने से हॉट बनी लालकुआं विधानसभा सीट में मात्र 32 दिन पूर्व भाजपा ज्वाइन करने वाले डॉ मोहन बिष्ट ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट मंत्री की दावेदारी मजबूत कर दी है।

बतादें कि गत 14 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नवनिर्वाचित विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी, भाजपा ने आंतरिक सर्वे कराकर डॉ मोहन सिंह बिष्ट की जनता में मजबूत पकड़ को समझते हुए उन पर दांव खेला, जोकि सफल रहा और वे कांग्रेस पार्टी से संभावित मुख्यमंत्री के दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 17 हजार से अधिक मतों से हराने में सफल रहे, भारतीय जनता पार्टी चुनाव संचालन समिति ने लालकुआं विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन सिंह बिष्ट को भाजपा में शामिल होने के 15 दिन के भीतर टिकट दे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में हाईवे के किनारे मदिरा सेवन करते हुए यह युवक कर रहा था गर्लफ्रेंड से बात…………… तभी घट गई यह दुर्घटना…………….. और फिर…………… देखें वीडियो……………..

बॉक्स:-
बाहरी भीतरी वाद जमकर चला

लालकुआं। भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन सिंह बिष्ट को सर्वे के आधार पर टिकट दिया, भाजपा के रणनीतिकार बाहरी भीतरी वाद चला कर जनता को अपने पक्ष में वोट कराने में सफल रहे, बता दें कि भाजपा प्रत्याशी का पिछले कई वर्षों से जनता के बीच में और सुख दुख में सम्मिलित होना ही उनके जीत आधार रहा।

बॉक्स

1995 में डीएसबी नैनीताल में अध्यक्ष बने डॉ मोहन विष्ट ने 2003 में इतिहास विषय में पीएचडी की व पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में डॉ मोहन विष्ट 2009 से 2012 तक उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में पैरामिलिट्री कमांडो से हुई मारपीट मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज………………. घटना से संबंधित कुछ वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप…………….. देखें वीडियो…………………..

बॉक्स
भाजपा ने मोहन बिष्ट को टिकट देकर बढ़ाई अपनी सीट।

लालकुआं। 2019 में भाजपा से बगावत कर जिला पंचायत का निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले मोहन बिष्ट को भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट देकर अपनी एक सीट बढ़ाई, जिलापंचायत चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़े डॉ मोहन बिष्ट पर क्षेत्र की जनता ने भरोसा जताते हुए जिला पंचायत सदस्य बनाया था। बताते चलें कि मोहन विष्ट 2014 में हुए पंचायत चुनाव में भी जिला पंचायत के टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी के टिकट नहीं देने के बाद भी उन्होंने पार्टी का साथ दिया और चुनाव नहीं लड़ा। 2019 के पंचायत चुनाव में दोबारा से टिकट की दावेदारी करने वाले डॉ मोहन बिष्ट का टिकट काटकर भाजपा ने उनके सगे भाई इंद्र सिंह बिष्ट को टिकट दे दिया, लेकिन जनता ने मोहन बिष्ट को भारी वोटो के साथ जिता दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जनपद के इस थाने के दरोगा ने ग्रामीण युवक को बेरहमी से पीटा................ हुआ बवाल............ दरोगाजी लाइन हांजिर............. देखें हिला देने वाला वीडियो................

बॉक्स

2019 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जग्गी बंगर जिला पंचायत सीट पर कुल 21233 वोट पड़े। मतगणना में जब आंकड़े सामने आए तो भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी इंद्र सिंह बिष्ट को 2902 वोट मिले और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हिमांशु को 3239 वोट पड़े। वही निर्दलीय मैदान पर खड़े मोहन बिष्ट को 14453 वोट पड़े। कुल मिलाकर निर्दलीय उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने 11214 वोटों से विराट विजय हासिल की थी।

To Top