हल्द्वानी। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद मौके पर हड़कम मच गया। वहीं वहां से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद तत्काल मौके पर बनभूलपुरा थाना पुलिस पहुंची। और स्थानीय लोगों की मदद से युवक का रेस्क्यू कर उसको बाहर निकाला गया।
पुलिस द्वारा युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया है। जहां इतनी ऊपर से छलांग लगाने से युवक को गंभीर चोटें आने के चलते उसका उपचार शुरू किया गया। युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक ने उफान में आ रही गौला में गुरुवार को लगभग 5:30 पर छलाँग लगा दी। लेकिन युवक पानी की जगह पत्थरों में जा गिरा। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है। परंतु इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल युवक की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।
