उत्तराखण्ड

रुद्रपुर ट्रेनिंग में गये बिंदुखत्ता निवासी पुलिस हैड-कांस्टेबल का आकस्मिक निधन होने से परिवार में मचा कोहराम…

लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी उत्तराखंड पुलिस में जनपद चंपावत में तैनात रुद्रपुर ट्रेनिंग में आए हेड कांस्टेबल बच्ची सिंह जग्गी उम्र 49 वर्ष का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, उनके निधन का समाचार मिलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत पुराना बिंदुखेड़ा बिंदुखेड़ा निवासी बच्ची सिंह जग्गी उम्र 49 वर्ष जो कि जनपद चंपावत पुलिस में सेवारत थे दोनों रुद्रपुर में हो रही हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग में शामिल होने यहां आए थे इसी ट्रेनिंग के दौरान रात में अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया यह खबर जैसे ही बिंदु खट्टा स्थित उनके परिजनों को लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे पुलिस महक में में हड़कंप मच गया पोस्ट पोस्टमार्टम के बाद आज उनका सब उनके घर लाया गया तथा चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया है बच्ची सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे पत्नी नीमा जग्गी, बेटा लोकेश, हर्षित व हार्दिक समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए है। उनके पिता स्वर्गीय हरक सिंह जग्गी लालकुआं क्षेत्र में वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसाई थे, तथा रंगमंच के बेहतरीन कलाकार थे, एक समय में वह लालकुआं बिंदुखत्ता समेत तमाम क्षेत्रों में लंका के राजा रावण का शानदार अभिनय करते थे।
फाइल फोटो-बच्ची सिंह जग्गी

To Top