उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के इन भाजपा नेताओं ने चंपावत जाकर पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में शुरू किया चुनाव प्रचार

चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में भाजपा नेता मनोज बसनायत के नेतृत्व में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

चंपावत में न्याय के देवता गोलज्यु महाराज के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दर्शन करने के बाद लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से चंपावत पहुंची वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज बसनायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने मिली जिम्मेदारी के अनुसार अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र तेलवाड़ा, नागनाथ क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में जबरदस्त चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधनसभा क्षेत्र की निवासी इस वरिष्ठ महिला नेत्री को कांग्रेस पार्टी ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी............. लगा बधाइयों का तांता...............

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदन कुमार एवं सभासद श्रीमती लक्ष्मी देवी के आवास पर सभा का आयोजन किया, जिसमे क्षेत्रवासियों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से गए वरिष्ठ भाजपाइयों ने दोनों गांव में घर घर जाकर जबरदस्त चुनाव प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वोट देने का आह्वान किया। इस दौरान मनोज बसनायत,कुमाऊं के सह संयोजक अनुसूचित मोर्चा प्रकाश आर्य, दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट, सोनू सुयाल, विकाश गिरी, कुशाग्र वर्मा, गौरव कार्की, रोहित कुमार, श्रीमती हरुली देवी, श्रीमती शोभा देवी, श्रीमती पुष्पा देवी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

To Top