
लालकुआं। पर्यावरण मित्रों के साथ-साथ क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को नगर पंचायत लालकुआं द्वारा सम्मानित किया गया जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें नगर पंचायत लालकुआं में सेवारत
दिनेश सिंह का सहकारिता विभाग में चयन होने पर, कृतिका राणा का खो खो जूनियर वर्ग में चयन होने पर, राजेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह का खो खो मे चयन होने पर, सोनाक्षी लोटनी और नितिन भाटी का क्रिकेट अण्डर 15 और 19 मे चयन होने पर, फैजान हाईस्कूल मे प्रथम स्थान, मीरा गंगवार और मुन्नी देवी को सेना मे पतियों के द्वारा दिये गये सर्वोच्च बलिदान, देवेंद्र कनवाल और हेमंत जीना को 26 जनवरी की नई दिल्ली की परेड में हिस्सा लेने तथा क्षेत्र में हजारों जहरीले सांपों को रेस्क्यू करने वाले वन कर्मी हेमंत करायत को सम्मानित किया गया।





