उत्तराखण्ड

नगर पंचायत लालकुआं द्वारां लागू किये जा रहे संपत्ति कर के खिलाफ इन लोगों ने उठाया यह कदम…………. विधायक ने दिया यह आश्वासन……………

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं द्वारा नगर में संपत्ति कर लगाने से नाराज क्षेत्र वासियों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट को ज्ञापन देते हुए तत्काल उक्त संपत्ति कर को रद्द करते हुए भविष्य में इसे लागू न करने की मांग की, जिस पर विधायक ने जल्द ही अधिकारियों से वार्ता कर इसे समाप्त करने का आश्वासन दिया है।
यहां वार्ड नंबर 2 स्थित गांधी पार्क में विधायक डॉ मोहन बिष्ट से मिले नगर के गणमान्य लोगों ने कहा कि आज तमाम समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी कर नगर पंचायत द्वारा कहा गया है कि नगर में संपत्ति कर लगाया जा रहा है, जिसकी आपत्ति एवं सुझाव भी मांगे गए हैं, उन्होंने संपत्ति कर लगाने का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि जब तक बोर्ड का गठन नहीं हो जाता, तब तक संपत्ति कर पर विचार करना ही अनुचित है, उन्होंने तत्काल उक्त प्रक्रिया को रद्द करने की विधायक से मांग की। जिस पर विधायक डॉ बिष्ट ने कहा कि वह जल्द ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उक्त प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए कहेंगे, इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत, समाजसेवी पूरन सिंह रजवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र लोटनी, जीवन कबडवाल एवं जगदीश अग्रवाल सहित भारी संख्या में नगर वासी मौजूद थे। इधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि संपत्ति कर और भवन कर एक ही है, शासन द्वारा भवन कर को ही अब संपत्ति कर का नाम दे दिया गया है।
फोटो परिचय- संपत्ति कर को लेकर विधायक से वार्ता करते लालकुआं वासी

To Top