उत्तराखण्ड

हल्दूचौड़ की इन दो महिलाओं ने मनवाया प्रतिभा का लोहा………… इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम एवं द्वितीय स्थान…………..

लालकुआं। प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती, इस कहावत को हल्दूचौड़ की इन दो महिलाओं ने चरितार्थ किया है, यहां पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के द्वारा ऑनलाइन सुपर मॉम-2023 एकल नृत्य प्रतियोगिता में मीना थापा विनर बनी। जबकि ममता बिष्ट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की निर्णायक-प्रथम सीजन(2019) की विनर मेघा परगाई थी।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि तीन राउंड के बाद हुए फाइनल में दो प्रतिभागियों के बीच विनर बनने के लिए कड़ा मुकाबला हुआ, जहाँ चार राउंड में अलग-अलग थीम-बॉलीवुड, कुमाऊनी, रीमिक्स व फ्री स्टाइल में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का अनुपम प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में घर बैठे बैठे नारी शक्ति को अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने के उद्देश्य से ही यह प्रतियोगिता करायी गयी थी।
इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष योगेश बुधलाकोटी, दीप्ति जोशी, सचिव-सुमित बिष्ट, पूजा जोशी, नवनीत चौहान, पवन पाठक, मुस्कान बिष्ट, हरेन्द्र असगोला, कौस्तुभ चंदोला, राहुल बिष्ट, पारस कांडपाल, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, मनीष गोस्वामी, चंद्रा नेगी, सोनी मिश्रा, गंगा राणा, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी, नेहा बिष्ट, प्रकाश तिवारी व आयुषी तिवारी उपस्तिथ थे।

To Top