नैनीताल। नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महज़ 14 साल 10 महीने की किशोरी का शुक्रवार सुबह बीडी पांडे अस्पताल में प्रसव हुआ। सूचना पर आरोपी अस्पताल पहुंच गया और मिठाई बांटने लगा। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक महिला नाबालिग बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची थी। जांच में किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बताया। इसी दौरान सामान्य प्रसव में किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि अल्मोड़ा के शीतलाखेत निवासी युवक तीन साल पहले नैनीताल आया था। वह
एक रेस्टोरेंट में काम करता है। दो साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया पर किशोरी से हुई धीरे-धीरे दोनों का संपर्क बढ़ा और आरोपी ने किशोरी का यौन शोषण किया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि प्रसव की सूचना पर अस्पताल पहुंचे, आरोपी को मिठाई बांटने पर दबोच लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है।
