हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख और ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए मतदान कल होगा, इससे पूर्व नैनीताल जनपद की यह महिला निर्विरोध निर्वाचित हो गई है, इनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। यहां भीमताल के भूमियाधार क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनकर आयी रागिनी आर्या भीमताल ब्लॉक की निर्विरोध कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बन गई है। वह भूमियाधार प्रथम से बीडीसी मेंबर का चुनाव जीती थी। उनके विरोध में सावित्री शर्मा ने नामांकन किया था, और आज वापस ले लिया। लोगों ने कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बनने पर उन्हें बधाइयां दी है।
उन्होंने कहा वह इस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे और साथ ही जो क्षेत्र में काम नहीं हुए हैं उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका पहला काम क्षेत्र का विकास करना है, जिसके लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी। मालूम हो कि रागिनी सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक आर्या की धर्मपत्नी हैं। उधर ज्येष्ठ प्रमुख के लिए उमेश पलड़िया व चिराग बोरा चुनाव मैदान में हैं। इनके बीच मुकाबला होगा।
फोटो – रागिनी आर्या।
……..
