उत्तराखण्ड

सेवक जत्थे ने इस ऐतिहासिक दिवस पर किया रक्तदान और लिया यह संकल्प

सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों की शहादत दिवस के अवसर दशमेश कृष्ण सेवक जत्था के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर 26 यूनिट रक्तदान किया।
श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के साहिबजादों की शहादत पर श्री दशमेश कृष्ण सेवक जत्था द्वारा शिवपुरी कॉलोनी में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें 26 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत पर उन्हें नमन करते हुए उक्त कार्यक्रम को उन्हें समर्पित किया।
रक्तदान करने वालों में श्री दशमेश कृष्ण सेवक जत्था के 12 परिवारों के 26 सदस्य शामिल हैं। जत्था के अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस जत्थे का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक सेवा करना है। और वह लोग भविष्य में इसी तरह के आयोजन करने का संकल्प लेते लेते हैं। कार्यक्रम के दौरान गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबज़ादे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह, फतेह सिंह और माता गुजर कौर की शहादत को याद किया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने वालों में उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह, सचिव सुरेंद्र सिंह, उपसचिव राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष सिकंदर सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

To Top