उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के इस लाल ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर 10 हजार रुपए नगद इनाम जीता…..

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के द फाउंडेशन एकेडमी के कक्षा 7 के छात्र जयदेश कोश्यारी ने इंटर क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।
बिन्दुखत्ता स्थित द फाउण्डेशन एकेडमी के कक्षा-7 के छात्र जयदेश कोश्यारी ने अपने विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोटेक ने उत्तराखण्ड के तमाम विद्यालयों में इण्टर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। उक्त प्रतियोगिता में राज्य के सैकड़ों विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न हुई। जिसका पहला चरण दिसम्बर और दूसरा चरण अप्रैल में सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में द फाउंडेशन एकेडमी से छः छात्र-छात्राओं जिया मेहता, निहारिका कापडी, दिया चुफाल, मानस बिष्ट, आदित्य मेहता, जयदेश कोश्यारी ने उत्तीर्ण की। दूसरे चरण में जयदेश कोश्यारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण की। जयदेश कोश्यारी के शानदार प्रदर्शन पर उसे प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र के साथ साथ दस हजार रूपये ईनाम के रूप में दिए गए। जयदेश कोश्यारी की इस उपलब्धि पर उसकी माता माया कोश्यारी-पिता रमेश कोश्यारी निवासी खुरियाखत्ता नंबर 12 ने स्कूल के प्रबन्धक सत्यवीर त्यागी और अध्यापक- अध्यापिकाओ का आभार व्यक्त किया। जयदेश के इस जबरदस्त प्रदर्शन पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, कैलाश चंद्र पंत, कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीष पाठक, अजय चौधरी, भुवन पांडे, जीवन कबडवाल, दीवान सिंह बिष्ट, बीना जोशी, भाजपा नेता मनोज बसनायत, देवेंद्र सिंह बिष्ट और वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला समेत तमाम गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
फोटो परिचय- प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विद्यालय परिवार जयदेश कोश्यारी को पुरस्कृत करते हुए

To Top