उत्तराखण्ड

नगर पंचायत की टीम द्वारा स्वास्थ्य को लेकर चलाये गये जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों को दिया यह संदेश……

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर नगर में जन जागरूकता अभियान चलाते हुए क्षेत्रवासियों से गर्मी के दिनों में घर में साफ सफाई रखने, शुद्ध पानी पीने एवं ताजा भोजन करने का आह्वान किया।
यहां नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कर्मियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने वार्ड नंबर एक एवं दो में घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने कहा कि घर एवं आसपास साफ सफाई रखें, पीने का पानी शुद्ध प्रयोग करें तथा ताजा भोजन खाएं, इससे गर्मी के मौसम में मनुष्य को स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलेगी। अधिशासी अधिकारी सुश्री पूजा ने क्षेत्रवासियों से कहा कि यदि उन्हें व्यापारी पॉलिथीन में सामान देता है तो लेने से इंकार कर दे, क्योंकि पॉलिथीन स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक खतरनाक है। इसका प्रयोग यदि ना किया जाए तो बेहतर रहेगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के लिपिक दीप लोहनी, धर्मानंद शर्मा, भावेश भंडारी, मनोज बर्गली, सोनू भारती, श्रीपाल, विजय कुमार और गोपाल खत्री सहित भारी संख्या में पर्यावरण मित्र शामिल थे।
फोटो परिचय- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नगर में जन जागरूकता अभियान चलाते नगर पंचायत के अधिकारीगण

To Top