उत्तराखण्ड

लालकुआं क्षेत्र के इस जुझारू युवा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी… दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ…

लालकुआं। क्षेत्र के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने के उद्देश्य से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की लालकुआं इकाई का गठन करते हुवे सरदार अनमोल सिंह को विधिवत अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनमोल सिंह ने व्यापारी हित में कार्य करने की शपथ ली।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय इकाई द्वारा लालकुआं नगर इकाई का गठन किया गया है, संगठन के प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा द्वारा उक्त घोषणा करते हुए बताया कि अनमोल सिंह अध्यक्ष, को बनाया गया हैं।
नव नियुक्त पदाधिकारी अनमोल सिंह का प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

To Top