उत्तराखण्ड

पूर्व सैनिक संगठन कुमाऊं के इस…… लाल को मुख्यमंत्री बनाने और इस…… विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग को लेकर हुआ लामबंद…

लालकुआं। पूर्व सैनिक संगठन की आयोजित बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री एवं लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट को कैबिनेट मंत्री बनाने की भाजपा हाईकमान से मांग की गयी।
पूर्व सैनिक संगठन की बिंदुखत्ता में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू एवं संचालन प्रकाश चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने आवाज उठाई कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा पुष्कर सिंह धामी को जल्दी से जल्दी घोषित करें। उन्होंने कहा कि जिस समय उत्तराखंड में भाजपा 10 से 12 सीटों में सिमट रही थी इसी दौरान धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह आंकड़ा 50 के आसपास पहुंच गया। लेकिन मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा क्षेत्र में समय नहीं देने के कारण सीट नहीं बचा पाए। कहा कि धामी युवा नेतृत्व होने के साथ-साथ सकारात्मक सोच वाले जनप्रतिनिधि है, इसलिए उत्तराखंड की बागडोर उन्हीं के हाथों में भाजपा हाईकमान को सौपनी चाहिए। इसके अलावा बैठक में लालकुआं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को कैबिनेट मंत्री बनाने की जोरदार मांग की गयी। उक्त बैठक में
जिला सैनिक लीक नैनीताल, अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद, एवं बिंदुखता पूर्व सैनिक लीग के प्रतिनिधियों के तौर पर बीएस रौतेला, गोविंद सिंह, प्रकाश पांडे, जीवन सिंह, जीवन सिंह संभल, बीसी भगत, सूबेदार चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रताप सिंह बिष्ट, नर सिंह, हवलदार प्रकाश मिश्रा, धर्म सिंह रमोला, दलबीर सिंह कफौला, हरीश जोशी, दीवान सिंह, गोविंद फुलारा, मदन सिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद थे।

To Top