उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के इस वरिष्ठ भाजपा नेता को भारतीय जनता किसान मोर्चा में कुमाऊं मंडल का संयोजक बनाने के साथ-साथ मिला दोहरा दायित्व………..… पढ़ें आदेश………. उत्तराखंड के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मिली जिम्मेदारी……………

लालकुआं। भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर ने वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी को किसान मोर्चा का कुमाऊं मंडल संयोजक मनोनीत किया है, इसके अलावा उन्हें उधम सिंह नगर जनपद का जिला प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।


लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी को भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद कुमाऊं मंडल का संयोजक नियुक्त किया है, इसके साथ-साथ उन्हें उधम सिंह नगर जनपद का जिला प्रभारी भी मनोनीत किया गया है, प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर ने राजेंद्र तिवारी से अपेक्षा की है कि वह संगठन के व्यापक प्रचार प्रसार में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बीएमडब्ल्यू और ऑडी कार से हाईवे में खतरनाक करतब दिखा रहे थे हल्द्वानी के यह रईसजादे............. हुआ वीडियो वायरल ............पुलिस ने की यह कार्रवाई......... देखें वीडियो.............

राजेंद्र तिवारी को उक्त दायित्व दिए जाने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कमलेश चंदोला, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, जगदीश पंत, राम सिंह पपोला, कुंदन चुफाल, दीवान सिंह बिष्ट, चौधरी सर्वदमन सिंह समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है।
फाइल फोटो- राजेंद्र तिवारी

To Top