लालकुआं।। लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को आखिरकार पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है, वह काफी लंबे समय से पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ था, पुलिस ने 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा वारण्टयों के विरुद्ध* चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में *श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं* के कुशल नेतृत्व में लालकुआं पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे *वारण्टी अजय कुमार उर्फ टक्कर* पुत्र किशन राम निवासी संजयनगर तृत्तीय बिन्दुखत्ता थाना लालकुआँ सम्बन्धित फौ0वा0 संख्या 5897/2021 धारा 401 ipc फौ0वा0सं0- 299/2020 धारा- 401 ipc को उसके मस्कन से गिरफ्तार कर मा0न्या0 पेश किया गया।
गिरफ्तारी टीम –
1-उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2-कानि0 477 विरेन्द्र रौतेला
3-कानि0 882 दयाल नाथ
