उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की इस महिला ने अपने ससुर पर लगाए अश्लील हरकत करने और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप……………. मुकदमा दर्ज……………. पुलिस जांच में जुटी……………..

हल्द्वानी। नगर में निवास करने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता महिला निवासी ग्राम कपकोट बरहेनी बाजपुर उधम सिंह नगर द्वारा दी गई तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 2014 में मधुबन कॉलोनी मुखानी निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र चंदन से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल में ससुर वीरेंद्र सिंह द्वारा लगातार मारपीट की जाती रही, जिससे तंग आकर उसने 2019 में मायके जाने का निर्णय लिया, और तब से वहीं रह रही हैं।महिला वर्तमान में हल्द्वानी के प्रसिद्ध ज्वेलर्स शोरूम, नैनीताल रोड पर काम करती हैं। उसका आरोप है कि जब वह शोरूम से छुट्टी के बाद अपने कमरे की ओर जा रही थीं, तो उसका ससुर वीरेंद्र सिंह उसका पीछा करता था और उनके साथ छेड़छाड़ करता था। 10 सितंबर को, जब महिला अपनी सहकर्मी के साथ छुट्टी के बाद अपने कमरे की ओर बढ़ रही थीं, तो उन्होंने देखा कि उसका ससुर शोरूम के बाहर खड़ा था। जैसे ही वह आगे बढ़ी, वीरेंद्र ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और जब उसने ससुर से पूछा, तो उसने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।
महिला ने बताया कि श्रम विभाग वाली गली में पहुंचने पर भी ससुर ने उसका पीछा किया और अश्लील हरकत की। इस पर उसने शोर मचाया, जिसके बाद शोरूम के स्टाफ अमित जोशी और नवीन मेहता वहां पहुंचे और उसे बचाया।पीड़िता ने यह भी दावा किया कि ससुर की गंदी नियत विवाह के समय से ही रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुर वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

To Top