उत्तराखण्ड

हल्द्वानी का यह युवक सरेआम बाजार में गुजर रही युवतियों एवं महिलाओं पर कर रहा था फेसबुक लाइव के माध्यम से अश्लील टिप्पणी…

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में सरेआम वाहन चलाते हुए फेसबुक लाइव करके बाजार में गुजर रही महिलाओं एवं युवतियों पर अश्लील टिप्पणी तथा अश्लील भाषा का प्रयोग कर रहे युवक को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसका चालान कर दिया।

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत अपनाया सख्त रुख

फेसबुक पर LIVE वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाली गलौच तथा महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज

रक्षित शर्मा नामक फेसबुक यूजर द्वारा लाइव के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें उक्त द्वारा वाहन चलाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली गलौच तथा राह चलती महिलाओं पर अश्लील कमेंट किए जा रहे थे।

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता को तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल के आरटीओ कार्यालय में की गई छापेमारी से मचा हड़कंप… नेम प्लेट और आई कार्ड के लिए सख्त निर्देश…

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रोफाइल संचालक रक्षित शर्मा पुत्र ललित शर्मा निवासी दमुवाढूगा के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 4/26 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर उक्त को धारा 172 बीएनएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ और हल्द्वानी में इन तारीखों को विद्युत बिलों एवं समस्याओं को लेकर लगेंगे विशेष शिविर… उठाएं लाभ,

SSP NAINITAL का कड़ा संदेश

जनपद नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी अथवा आपत्तिजनक आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

To Top