उत्तराखण्ड

पीएम मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस तरह किया प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी में आयोजित जनसभा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई बाइक रैली के दौरान भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कल (आज) हल्द्वानी में उत्तराखंड वासियों को संबोधित करेंगे। उनके आगमन अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भी भारी संख्या में लोग प्रतिभाग करें तथा उनके विचारों को सुनें। उन्होंने कहा कि देश को उत्तरोत्तर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने वाले मोदी उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए गुरुवार को हल्द्वानी आ रहे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। जिसमें युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी संभल, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, राजकुमार सेतिया, मुकेश कुमार, इस्तकार अंसारी, धन सिंह बिष्ट, रोहन प्रकाश, अनूप शर्मा, विनोद शर्मा और संजय अरोड़ा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो परिचय- लालकुआं में बाइक रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता

To Top