उत्तराखण्ड

परिवहन मुख्यालय ने की पदोन्नति:- नैनीताल समेत इन जिलों के आरटीओ यह अधिकारी बने……..

देहरादून। परिवहन मुख्यालय के कई अफसरों को सरकार ने पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजीव मेहरा को संयुक्त परिवहन आयुक्त के पद पर पदोन्नति दे दी गई है।

सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उप परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा अब संयुक्त परिवहन आयुक्त के पद पर ज्वाइन करेंगे। दो आरटीओ शैलेश कुमार तिवारी और सुनील शर्मा को शासन ने उप परिवहन आयुक्त के पद पर पदोन्नत कर दिया है। उन्हें तत्काल परिवहन मुख्यालय में ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। एआरटीओ विमल पांडे को आरटीओ के पद पर पदोन्नत करते हुए आरटीओ प्रवर्तन पौड़ी के पद पर तैनाती का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में क्रिकेटर हरभजन, इरफान पठान और प्रवीण के नाम से लाखों वसूलने वाला सरगना गिरफ्तार... पढ़ें इस इस तरह रची गई साजिश... देखें वीडियो.

इससे पूर्व संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह का प्रमोशन अपर परिवहन आयुक्त के पद पर हुआ था। इसके बाद ही संयुक्त परिवहन आयुक्त का पद खाली था।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल के आरटीओ कार्यालय में की गई छापेमारी से मचा हड़कंप… नेम प्लेट और आई कार्ड के लिए सख्त निर्देश…

उत्तराखंड कुमाऊँ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गुरदेव सिंह बने आरटीओ हल्द्वानी,
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री सुनील शर्मा बने उप परिवहन आयुक्त,
डॉ गुरदेव सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी से संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी।
श्री अरविंद कुमार पाण्डेय संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पौड़ी गड़वाल से संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी
श्री संदीप वर्मा ,सहायक परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रामनगर से सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) काशीपुर
सुश्री रिशु तिवारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रामनगर से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी टिहरी .
श्री सुरेंद्र सिंह कपकोटी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कर्णप्रयाग से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रामनगर

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घूमने आए पति व प्रेमिका के खिलाफ पत्नी ने कराया मुकदमा…

Ad Ad Ad
To Top