उत्तराखण्ड

कालाढूंगी से निर्दलीय ताल ठोकने वाले गजराज बिष्ट को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मनाया, विधायक नवीन दुम्का ने त्रिवेंद्र से की यह बात

लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कालाढूंगी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले दिग्गज भाजपा नेता गजराज बिष्ट को नाम वापसी के लिए राजी कर लिया। इस दौरान उन्होंने लालकुआं के विधायक नवीन दुम्का की भी नाराजगी दूर की।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी निवासी एवं दिग्गज भाजपा नेता जोकि कालाढूंगी विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे के आवास में पहुंचे। काफी देर तक त्रिवेंद्र सिंह और गजराज बीच हुई वार्ता के उपरांत उन्होंने अंततः गजराज को मना लिया। जिसके बाद गजराज बिष्ट ने नाम वापसी का निर्णय ले लिया। इस दौरान दूरभाष पर बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता जब नाराज हो जाते हैं तो उन्हें मनाना ही पड़ता है। गजराज बिष्ट भाजपा के सच्चे सिपाही हैं जो कि टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे और आज मेरे आह्वान पर अपना नामांकन वापस ले कर भाजपा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। इस दौरान गजराज बिष्ट के आवास में उन्होंने लालकुआं के विधायक नवीन दुमका को बुलाया तथा उनसे भी काफी देर बात की। तथा उनकी भी नाराजगी दूर की। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि नवीन दुम्का भी कुछ वजहों से नाराज थे जो कि अब पार्टी प्रत्याशी को लड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हो गए हैं।
फोटो परिचय- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समझाने के बाद अपना नामांकन वापस लेने के लिए तैयार गजराज बिष्ट साथ में विधायक नवीन दुम्का

To Top