उत्तराखण्ड

काठगोदाम से दो महानगरों को जाने वाली लंबी दूरी की दो एक्सप्रेस ट्रेनें 3 माह के लिए हुई निरस्त…

लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रशासन सुगमता को ध्यान में रखते हुए लंबी दूरी की दो रेल गाड़ियों को 31 मार्च 2026 तक निरस्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
उक्त जानकारी देते हुए इज्जत नगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के अनुसार
रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर कठुआ- माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-17, शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर-चक रखवाल स्टेशनों के मध्य पुल
संख्या-163 तथा पठानकोट कैंट-कंद्रोरी स्टेशनों के मध्य पुल सख्या-137 एवं 232 पर इंजीनियरिंग कार्य किये जाने के
कारण काठगोदाम से आवागमन करने वाली जम्मू तवी रेलगाड़ी संख्या- 12207 को 31 मार्च 2026 तक निरस्त किया गया है। वही जम्मूतवी से काठगोदाम तक चलने वाली 12208 काठगोदाम जम्मू तवी एक्सप्रेस 31 मार्च, 2026 तक निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक निरस्त रहेगी। वही काठगोदाम से कानपुर तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 31 मार्च तक निरस्त रहेगी।

To Top