लालकुआं। बिंदुखत्ता से लालकुआं को आ रहे बाइक सवार युवक आगे जा रहे टुकटुक के अचानक गाड़ी मोड़ देने से उक्त वाहन से भिड़ गए, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया, घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को काररोड की ओर से लालकुआं बाजार को बाइक द्वारा दो युवक आ रहे थे, जैसे ही वह जड़ सेक्टर स्कूल के पास पहुंचे थे तभी उनके आगे आगे चल रहे टुकटुक चालक ने अपना वाहन अचानक मोड़ दिया, परिणाम स्वरुप पीछे से आ रहे बाइक सवार उक्त से भिड़ गए, और बुरी तरह सड़क में पटक गए, जिन्हें गंभीर हालत में 108 सेवा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया है। उक्त घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बनाई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवकों में दीपक रावत 30 वर्ष, शिशुवाणी बिंदुखत्ता तथा मोनू 26 वर्ष हनुमान मंदिर बिंदुखत्ता निवासी बताये जा रहे हैं।





