राष्ट्रीय

गौला, दाबका कोसी और शारदा नदी से खनन की लीज 5 साल के लिए विस्तारीकृत किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहीं यह महत्वपूर्ण बात……………

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड की चार नदियों की वन स्वीकृतियां 5 वर्षों के लिए नवीनीकृत किए जाने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने खुशी का इजहार किया। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने प्रदेश की 4 नदियां गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियां आगामी 5 वर्षों तक नवीनीकृत किए जाने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी का आभार जताया है। श्री भट्ट ने बताया कि पिछले दिनों उनके द्वारा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर गौला, कोसी, शारदा और दाबका नदियों में खनन चुगान के लिए वन एवं पर्यावरण की स्वीकृति को बढ़ाई जाने का अनुरोध किया था जिससे कि इन नदियों में खनन चुगान में लगे हजारों मजदूरों व वाहन स्वामियों रोजगार उपलब्ध हो सके। जिस पर आज इन चारों नदियों के लिए वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृति आगामी 5 सालों के लिए दी गई है। श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है।

To Top