उत्तराखण्ड

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने किया इस आंदोलन का शंखनाद… देखें वीडियो…

लालकुआं। कांग्रेस पार्टी के कल दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन में शामिल होने के लिए नगर से महिला कांग्रेस कार्यकत्री महिला कांग्रेस नेत्री बीना जोशी के नेतृत्व में दिल्ली को रवाना हुई।
यहां रेलवे स्टेशन के समीप एकत्रित महिला कांग्रेस कार्यत्रियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दिल्ली को कूच किया। इस मौके पर महिला नेत्री बीना जोशी ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन में शामिल होने के लिए लालकुआं, बिंदुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्र से भारी संख्या में मातृशक्ति दिल्ली को रवाना हो रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरे देश की जनता त्रस्त है, तथा भाजपा से गाड़ी छोड़ने की मांग कर रही है, जिसका शंखनाद कल 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान से कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भारी संख्या में दिल्ली चलने का आह्वान किया।
बीना जोशी जया कर्नाटक गीता पवार नंदा बिष्ट पुष्पा तिवारी रजनी संगीता देवी श्यामा जी जया शर्मा शालू शर्मा मुन्नी पंत सविता कनक जीना ललिता देवी

To Top